कानपुर में FIR न होने पर भड़कीं BJP महिला कार्यकर्ता, थाने में घुसकर दारोगा को दिखाई चूड़ियां

Uttar Pradesh News: कानपुर के नौबस्ता थाने में महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और दारोगा को चूड़ियां दिखाकर विरोध जताया। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया। अधिकारियों के पहुंचने और जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Apr 14, 2026 - 15:54
 0
कानपुर में FIR न होने पर भड़कीं BJP महिला कार्यकर्ता, थाने में घुसकर दारोगा को दिखाई चूड़ियां

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को उस समय बड़ा बवाल हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता थाने का घेराव कर दिया। ये कार्यकर्ता एक महिला उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पहुंची थीं। थाने के बाहर और अंदर जमकर नारेबाजी की गई और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तुरंत कार्रवाई की मांग की।

दारोगा को चूड़ियां दिखाकर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने थाने के दारोगा को चूड़ियां दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले में पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने एसओ के खिलाफ भी नारेबाजी की और भ्रष्टाचारियों को हटाओ जैसे नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग थाने में मौजूद रहे, जिससे स्थिति और भी गरमा गई।

पीड़ित महिला ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2025 में हुई थी और तभी से उसका पति उसे परेशान कर रहा है। महिला के अनुसार, उसका पति चाकू और बांका जैसे हथियार दिखाकर उसे डराता था। 20 मार्च को उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ समझाकर छोड़ दिया, जिसके बाद पति का उत्पीड़न जारी रहा।

पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप
महिला का कहना है कि जब वह दोबारा नौबस्ता थाने पहुंची तो उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसी वजह से बीजेपी महिला कार्यकर्ता उसके समर्थन में थाने पहुंचीं और प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप लगाया।

अधिकारियों के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी साउथ योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला और जांच का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के मामले में पहले ही न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और FIR प्रक्रिया नियमों के अनुसार चल रही थी। डीसीपी ने दारोगा राहुल कुमार के खिलाफ जांच एडीसीपी को सौंप दी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।