किराए की दुल्हन और फर्जी पुलिस गैंग… हिस्ट्रीशीटर करता था दूल्हों से करोड़ों की ठगी

Uttar Pradesh News: गोरखपुर में फर्जी पुलिस और शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के नेतृत्व में यह गैंग लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलता था। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य लुटेरी दुल्हन अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Apr 14, 2026 - 13:19
 0
किराए की दुल्हन और फर्जी पुलिस गैंग… हिस्ट्रीशीटर करता था दूल्हों से करोड़ों की ठगी

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला अपराध सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह ने फर्जी पुलिस और शादी के नाम पर ठगी का ऐसा जाल बुना कि राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार इसकी चपेट में आ गए। यह गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये वसूलता था। पुलिस ने इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस गिरोह की मुख्य ‘लुटेरी दुल्हन’ अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

हिस्ट्रीशीटर बना फर्जी इंस्पेक्टर, साथियों को भी दी ट्रेनिंग
इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अंकुर सिंह बताया जा रहा है, जो एक हिस्ट्रीशीटर है। उसने अपराध को अंजाम देने के लिए खुद फर्जी इंस्पेक्टर की वर्दी तैयार की और अपने चार साथियों को हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल बनकर काम करने की ट्रेनिंग दी। यह पूरा गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम करता था ताकि किसी को उन पर शक न हो। वे खुद को असली पुलिस बताकर लोगों को डराते और ठगी को अंजाम देते थे।

दलाल की मदद से फंसाते थे शिकार, शादी का देते थे झांसा
इस गिरोह ने हरियाणा के एक दलाल राजू शर्मा को भी अपने साथ जोड़ रखा था। राजू शर्मा का काम ऐसे कुंवारे और उम्रदराज लड़कों की तलाश करना था जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। उन्हें यूपी और बिहार में शादी का लालच देकर गोरखपुर लाया जाता था। यह गिरोह पूरी योजना के साथ शिकार को फंसाता था और फिर ठगी को अंजाम देता था।

शादी की रस्म के बाद फर्जी पुलिस की एंट्री और वसूली
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में अंकुर सिंह के घर पर शादी का नाटक रचा जाता था। नाचने-गाने वाली लड़कियों को पैसे का लालच देकर दुल्हन बनाया जाता था। एक महिला ‘मौसी’ का किरदार निभाती थी ताकि सब कुछ असली लगे। जयमाल की रस्म के बाद जैसे ही भरोसा बनता, अंकुर सिंह फर्जी इंस्पेक्टर बनकर अपनी टीम के साथ पहुंचता और दूल्हे व उसके परिवार को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देता था। इसके बाद लाखों रुपये वसूले जाते थे।

पीड़ित की शिकायत से खुला पूरा राज, दुल्हन फरार
इस पूरे मामले का खुलासा राजस्थान के एक पीड़ित युवक की शिकायत के बाद हुआ। पुलिस जांच में इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि फरार दुल्हन फतेहपुर की रहने वाली है और गोरखपुर के कूड़ाघाट में किराए के मकान में रहती थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गई। अब पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए फतेहपुर रवाना हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।