भाकियू नेता ने कहा- वनकर्मी पर रेप केस दर्ज करो, बिजनौर का वायरल वीडियो हिला देगा आपका दिमाग

Bijnor News: बिजनौर में भाकियू नेता मदन सिंह राणा का विवादित वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह अवैध लकड़ी तस्करों को बचाने के लिए वनकर्मियों पर झूठा रेप केस दर्ज कराने की धमकी देते नजर आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Apr 3, 2026 - 14:24
 0
भाकियू नेता ने कहा- वनकर्मी पर रेप केस दर्ज करो, बिजनौर का वायरल वीडियो हिला देगा आपका दिमाग

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और किसान संगठनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा अपने समर्थकों के साथ अवैध लकड़ी तस्करों को बचाने के लिए वनकर्मियों पर झूठा रेप मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रचते नजर आ रहे हैं। वन विभाग ने इस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर शासन और उच्चाधिकारियों को भेजा है।

वनकर्मियों पर हमला और तस्करों की रिहाई
घटना बुधवार को अफजलगढ़ क्षेत्र में हुई। वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदी पिकअप वैन को घेर लिया था। डर के चलते तस्करों ने मीरापुर चौराहे पर लकड़ी खाली कर दी, लेकिन आरोपी शमशेर और लखबीर सिंह को टीम ने दबोच लिया। जैसे ही वनकर्मी आरोपियों को लेकर रवाना हुए, भाकियू नेता मदन सिंह राणा अपने समर्थकों के साथ चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने वनकर्मियों को गाली दी, सरकारी काम में बाधा डाली और आरोपी शमशेर को जबरन छुड़ा लिया। बिजनौर डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने इस घटना को सीनाजोरी और चोरी करार दिया।

पुलिस की कार्रवाई और मुकदमे
वीडियो के आधार पर अफजलगढ़ और रेहड़ थानों में तहरीर दी गई। अफजलगढ़ सर्किल के सीओ आलोक सिंह ने पुष्टि की कि शमशेर, लखबीर सिंह और भाकियू नेता मदन सिंह राणा के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी नेता की सफाई
मदन सिंह राणा का कहना है कि वह केवल किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली बात सिर्फ वनकर्मियों को डराने-धमकाने के लिए कही गई थी। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने और झूठी साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।