‘तान्हाजी’ के बाद फिर बड़ा दांव: अजय देवगन दोबारा लाएंगे मराठा योद्धा की कहानी बड़े पर्दे पर
तन्हाजी की सफलता के बाद अजय देवगन ओम राउत के साथ एक गुमनाम मराठा योद्धा पर आधारित एक नई ऐतिहासिक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। पूरी जानकारी जानिए।
बॉलीवुड के “सिंघम” अजय देवगन की अगली फिल्मों को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। साल की शुरुआत से ही यह सवाल बना हुआ था कि वह बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगे। अब खबर है कि वह जुलाई में फिल्म ‘धमाल 4’ के साथ नजर आ सकते हैं, जिसे ‘धुरंधर 2’ के कारण शिफ्ट किया गया था। इसके अलावा इस साल ‘दृश्यम 3’ और दिसंबर में ‘रेंजर’ भी रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में ‘गोलमाल 5’ का भी आधिकारिक ऐलान किया जा चुका है।
‘तान्हाजी’ की सफलता के बाद फिर वही दांव
साल 2020 में आई फिल्म तन्हाजी: गुमनाम योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म को ओम राऊत ने डायरेक्ट किया था और इसमें अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी नजर आए थे। तानाजी मालुसरे की कहानी पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। इसी सफलता को देखते हुए अजय देवगन अब फिर से मराठा योद्धा पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और ओम राउत एक बार फिर साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। यह नई फिल्म एक “अनसंग मराठा वॉरियर” की कहानी पर आधारित होगी। इसे एक बड़े स्तर की पीरियड फिल्म के रूप में तैयार किया जाएगा। शुरुआती बातचीत में फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन, बजट और स्केल पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कहानी को भव्य तरीके से पेश किया जा सके।
अभी शुरुआती चरण में है प्रोजेक्ट
बताया जा रहा है कि यह फिल्म फिलहाल शुरुआती चरण में है और अजय देवगन खुद इस प्रोजेक्ट को आकार देने में लगे हुए हैं। इस बार एक बिल्कुल नई कहानी दिखाने की योजना है, ताकि दर्शकों को कुछ अलग अनुभव मिल सके। वहीं NY VFXWaala इस फिल्म के विजुअल प्लानिंग पर काम कर रही है, जिससे फिल्म का स्तर और भी ऊंचा हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
