शादी की पहली रात दुल्हन की अजीब डिमांड… सुनते ही दूल्हे के उड़ गए होश, जानें क्या है मामला
Uttar Pradesh News: आगरा में एक नवविवाहिता ने सुहागरात पर 90 लाख रुपये की मांग कर सनसनी फैला दी। रकम न मिलने पर ससुराल वालों को बंधक बनाकर गैस पाइपलाइन तोड़ दी गई। परिवार ने पड़ोसियों की मदद से जान बचाई। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Uttar Pradesh News: ताजनगरी आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को सवालों में खड़ा कर दिया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी की पहली ही रात अपने पति के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी। आरोप है कि रकम न मिलने पर उसने न केवल संबंध बनाने से इनकार कर दिया, बल्कि ससुराल वालों को जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
मामला सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर के परिवार से जुड़ा है। डॉक्टर के अनुसार, उनके भाई की शादी हाथरस की एक युवती से हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो उसने साफ कह दिया कि उसे यह शादी पसंद नहीं है और वह केवल पैसों के लिए आई है। उसने पति के सामने शर्त रखी कि अगर उसे 90 लाख रुपये नकद मिलेंगे, तभी वह वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाएगी। यह सुनकर पूरा परिवार हैरान रह गया।
रकम न मिलने पर बढ़ा विवाद
जब पति और परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया, तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि दुल्हन ने हंगामा किया और अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद दुल्हन के परिजन कुछ दबंगों के साथ घर पहुंचे और बाहर से ताला लगाकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
गैस पाइपलाइन तोड़कर जलाने की कोशिश
आरोपों के मुताबिक, आरोपियों ने घर में लगी PNG गैस पाइपलाइन को तोड़ दिया। उनका मकसद गैस रिसाव के जरिए पूरे घर में आग लगाना था, ताकि ससुराल पक्ष को जिंदा जलाया जा सके। यह घटना बेहद खौफनाक बताई जा रही है।
गहने लेकर फरार हुई दुल्हन
पीड़ित परिवार ने किसी तरह शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से अपनी जान बचाई। इस दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दुल्हन सास के कीमती जेवर और अन्य सामान लेकर अपने मायके वालों के साथ फरार हो गई।
कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने दुल्हन, उसके पिता और अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले को दहेज कानून से जुड़ी पहलू से भी जांच रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
