होली पर घर आई बेटी की मौत… 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर खत्म की जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा की अमौर सोसाइटी में 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार छात्रा मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जांच जारी है।

Mar 30, 2026 - 15:04
 0
होली पर घर आई बेटी की मौत… 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर खत्म की जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: नोएडा के सेक्टर 32 स्थित अमौर सोसाइटी में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया और लोग सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गिरने की तेज आवाज सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचा और अन्य लोगों को जानकारी दी।

होली पर घर आई थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी तेल कारोबारी संजय जायसवाल अपने परिवार के साथ इस सोसाइटी में रहते हैं। उनकी बेटी अर्पिता जायसवाल पंजाब के एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और होली के मौके पर घर आई हुई थी। रात करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग साथ बैठकर खाना खाए और सामान्य बातचीत हुई। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद ऐसा हादसा हो जाएगा।

रात 12:20 बजे हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना करीब रात 12:20 बजे की है। तेज आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा, जहां छात्रा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। सोसाइटी के अन्य लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए और परिजनों को सूचना दी। छात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मानसिक तनाव की आशंका
थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। घटना से पहले उसके पिता ने उसे किसी बात पर डांटा था, जिससे वह नाराज हो सकती है। हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। छात्रा का मोबाइल फोन और अन्य चीजें भी जांच के लिए जब्त कर ली गई हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद घटना की असली वजह साफ हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।