हैवान बना पति… पहले पीटकर किया अधमरा, फिर दांतों से काटी पत्नी की नाक और गाल

Hamirpur News: हमीरपुर में पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। बेरहमी से पीटने के बाद उसके गाल और नाक को दांतों से काट लिया। महिला की हालत गंभीर, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत।

Apr 3, 2026 - 12:51
 0
हैवान बना पति… पहले पीटकर किया अधमरा, फिर दांतों से काटी पत्नी की नाक और गाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर गुस्से में उसके चेहरे को दांतों से काट डाला। महिला की नाक और गाल बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

छोटी बात पर शुरू हुआ विवाद, बन गया खौफनाक हमला
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अमरुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी फूल खान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। बुधवार रात को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और हिंसक रूप ले लिया।

पीटने के बाद दांतों से काटा चेहरा
आरोप है कि फूल खान ने पहले पाना को बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरी हालत में पहुंच गई। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पाना के चेहरे पर हमला कर दिया। उसने अपने दांतों से उसकी नाक और गालों को इतनी जोर से काटा कि मांस के टुकड़े अलग हो गए। यह घटना बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली है।

महिला की हालत गंभीर, सर्जरी की जरूरत
गंभीर रूप से घायल पाना को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके गाल पर 10 टांके लगाने पड़े हैं और नाक का हिस्सा बुरी तरह कट गया है। अब उसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी
इस मामले में पुलिस ने अमरुद्दीन की शिकायत पर आरोपी पति फूल खान और उसके पिता हबीब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।