काशी में अब सामान की नो टेंशन… सरकार लगाएगी डिजिटल लॉकर, मोबाइल-पर्स छोड़ निश्चिंत होकर लगाएं गंगा में डुबकी

Kashi Vishwanath Locker Facility: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और घाटों के पास डिजिटल लगेज लॉकर लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालु अपने सामान को सुरक्षित रख सकेंगे। 225 लॉकर की सुविधा होगी, जिसमें छोटे से बड़े सामान तक रखा जा सकेगा। अब दर्शन और गंगा स्नान के दौरान सामान की चिंता खत्म हो जाएगी।

Apr 21, 2026 - 11:18
 0
काशी में अब सामान की नो टेंशन… सरकार लगाएगी डिजिटल लॉकर, मोबाइल-पर्स छोड़ निश्चिंत होकर लगाएं गंगा में डुबकी

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी चिंता अपने सामान की सुरक्षा को लेकर होती थी। कपड़े और कीमती सामान कहां रखें, यह सवाल हमेशा परेशान करता था। लेकिन अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंदिर और घाटों के पास डिजिटल लगेज लॉकर लगाने की योजना बनाई है। इससे श्रद्धालु बिना किसी डर और परेशानी के दर्शन और स्नान कर सकेंगे।

डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहेगा हर सामान
नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अपने कपड़ों से लेकर महंगे सामान तक को सुरक्षित रख सकेंगे। इन डिजिटल लॉकर में मोबाइल, बैग और यहां तक कि सूटकेस भी रखा जा सकेगा। खास बात यह है कि इन लॉकर का उपयोग डिजिटल पेमेंट के जरिए किया जा सकेगा। इससे प्रक्रिया आसान और तेज होगी। अब लोग अपने सामान की चिंता किए बिना आराम से गंगा में स्नान और मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।

घाट और मंदिर के आसपास मिलेगी सुविधा
यह सुविधा दशाश्वमेध घाट और मंदिर के आसपास के प्रमुख इलाकों में शुरू की जाएगी। इसके तहत दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार यह योजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

अलग-अलग साइज के 225 लॉकर होंगे उपलब्ध
इस योजना के तहत कुल 225 डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे। इनमें छोटे, मीडियम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर शामिल होंगे। छोटे लॉकर में मोबाइल और छोटे सामान रखे जा सकेंगे, जबकि बड़े लॉकर में सूटकेस तक सुरक्षित रखे जा सकेंगे। इससे चोरी या सामान खोने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल
सरकार के इस फैसले से श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खुशी देखी जा रही है। अब लोग बेफिक्र होकर घाटों पर घूम सकेंगे, गंगा स्नान कर सकेंगे और मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। यह सुविधा वाराणसी आने वाले लाखों लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।