कांग्रेस पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ रवाना,नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह में होंगे शामिल:
राज्यसभा के सांसद व उपनेता (राज्यसभा) प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश.......

पॉलिटिकल डेस्क( UP News). प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिले के कांग्रेसी आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय के स्वागत के लिए लखनऊ रवाना हो गए।आपको बता दें कि उ0प्र0 कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पांच बार विधायक व मंत्री रहे हैं, प्रयागराज जोन के अध्यक्ष भी रहे अजय राय को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की कमान सौंपी है। अजय राय आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना पद भार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कार्यालय ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत की तैयारियां की हैं।

राज्यसभा के सांसद व उपनेता (राज्यसभा) प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु प्रतापगढ़ से रवाना हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने कहा कि श्री राय के आने से प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगी और उसे खोई हुई जमीन वापस मिलेगी। 

कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके, पूर्वांचल के शेर आदरणीय अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है, इससे प्रदेश की कांग्रेस उत्साह से लवरेज एक नए रूप में नजर आएगी। 2024 के लोकसभा के चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर INDIA की सरकार बनायेंगे माननीय विधायक जी का सार्वजनिक जीवन और उनका व्यक्तित्व महान है,

नगर अध्यक्ष इरफान अली एवम पी सी सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अब अधिक मजबूत होकर निकलेगी, क्योंकि कार्यकर्ताओं में एक अलग तरह का जोश दिखाई दे रहा है। 

कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने कहा कि एक अनुभवी नेता को उ0प्र0की बागडोर देकर केंद्रीय नेतृत्व ने यह जता दिया है कि अब प्रदेश में कांग्रेस को अपना पांव जमाने में तनिक भी देर नहीं लगेगा l 

इस अवसर पर लखनऊ रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राम लवट यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुब्बी माबूद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकरंद शुक्ला, आर.पी. वर्मा, विश्वनाथगंज कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रशान्त सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव आशुतोष तिवारी, उपाध्यक्ष सलीम उल्ला,प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दानिश माबूद, इंद्रानंद तिवारी, कांग्रेस सदर ब्लॉक मनीष सिंह,कांग्रेस सड़वा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष मोनू मिश्रा, राम रतन तिवारी, लल्लन सिंह, जिला सचिव जावेद खान, फतेह बहादुर सिंह, नागेंद्र पांडेय,वीरेन्द्र मिश्रा, सलमान खान,सुरेश कुमार मिश्रा, विश्वास सिंह, सोनी तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, मो. असलम, जमाल, महेन्द्र सिंह,अब्दुल रसीद,त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, सुशील तिवारी, विमलेश सोनी, देवमणि पांडेय, रणजीत तिवारी, उमेश तिवारी,राम आधार पटेल, राजकुमार वर्मा, लव त्रिपाठी, मो.रफीक, अनिल प्रताप मौर्य,तरुण शुक्ला,संतोष कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, अंशिका तिवारी, प्रिया यादव,खुशी तिवारी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

 

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी ने साझा की।

What's your reaction?

Comments

https://upnewsnetwork.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

Facebook Conversations

Disqus Conversations