मौनी राय ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, बिकनी में दिए ऐसे पोज- नजर नहीं हटा पा रहे फैंस
टीवी शो नागिन से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अब बॉलीवुड में भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद मौनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान हासिल कर ली है।

बॉलीवुड डेस्क( UP News). टीवी शो नागिन से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अब बॉलीवुड में भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद मौनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान हासिल कर ली है। एक्टिंग के अलावा मौनी अपने ग्लैमर के लिए भी खासा चर्चा में रहती हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड फोटोज फैंस की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी हैं। हाल ही में मौनी रॉय समंदर किनारे बिकिनी में स्पॉट हुईं। उनकी लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर लाइमलाइट बटोरने में मौनी रॉय सबसे आगे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटोज शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। मौनी रॉय ने मालदीव से अपनी हॉट फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिस पर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। एक जगह मौनी रॉय स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहने बीच पर लेटी हुई दिख रही हैं। उनके पास बुक भी रखी है। एक जगह वह अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं तो कहीं लेटकर फोटो खिंचवा रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। दो चोटी और मिनिमल मेकअप में मौनी ने अपने चाहने वालों को दीवाना बना दिया है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी शुरुआत 

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद वह 'जरा नचके दिखा' के पहले सीजन की विनर बनीं। मौनी ने 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां' और 'पति पत्नी और वो' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं। मौनी रॉय को पॉपुलैरिटी 'देवों के देव... महादेव' से मिली। इसके बाद वह एकता कपूर के सुपरनेचुरल टीवी सीरियल 'नागिन' से घर-घर में मशहूर हो गईं। टीवी में कामयाबी का झंडा गाढ़ने के बाद मौनी ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और यहां भी वह छा गईं। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन' में नेगेटिव रोल में देखा गया था। 

 

What's your reaction?

Comments

https://upnewsnetwork.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

Facebook Conversations

Disqus Conversations